घड़ी चौक पर प्रदर्शन,कांग्रेस पर अराजक राजनीति का आरोप,लोकतांत्रिक मर्यादाओं की रक्षा का लिया संकल्प
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) सरगुजा ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में बुधवार को स्थानीय घड़ी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया तथा उनका पुतला दहन कर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने किया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। धरना को संबोधित करते हुए भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस देश में अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग, निराधार आरोप और प्रधानमंत्री आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विपरीत है। उनका कहना था कि कांग्रेस युवाओं के मुद्दों को राजनीतिक रंग देकर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है,जबकि भाजपा हमेशा लोकतांत्रिक एवं मर्यादित राजनीति में विश्वास रखती है। जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला ने कहा कि बिना पूर्व सूचना प्रधानमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शन करना राहुल गांधी की राजनीतिक उच्छृंखलता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि देश की जनता संविधान और लोकतांत्रिक संस्थाओं का सम्मान करती है तथा अराजकता की राजनीति को स्वीकार नहीं करेगी। भाजपा उपाध्यक्ष मधु चौदाहा ने कहा कि कांग्रेस जनता के वास्तविक मुद्दों से भटककर केवल राजनीतिक नौटंकी करने में लगी हुई है। वहीं विकास पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जबकि कांग्रेस भ्रम और विरोध की राजनीति कर रही है। निलेश सिंह ने कहा कि युवाओं का भविष्य सकारात्मक राजनीति और विकास से सुरक्षित होगा, जबकि वैभव सिंह देव ने कहा कि लोकतंत्र में विरोध का अधिकार है, लेकिन उसकी भी संवैधानिक मर्यादा होती है और कांग्रेस लगातार उसका उल्लंघन कर रही है। मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध हैं और कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करते रहेंगे। वहीं भाजयुमो जिलाध्यक्ष निशांत सिंह सोलू ने कहा कि युवा मोर्चा देश, लोकतंत्र और संविधान के सम्मान के लिए हमेशा खड़ा रहेगा तथा राहुल गांधी का यह कदम निंदनीय है।
कार्यक्रम का संचालन अनीश सिंह ने किया, जबकि अविनाश मंडल ने आभार व्यक्त किया। धरना-प्रदर्शन में निश्चल प्रताप सिंह, रुपेश दुबे, शुभांगी बिहाड़े, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े, सरस्वती यादव, नलिनी पांडे, राखी यादव, संगीता सोनी, नंदनी सिंह, मीरा तिवारी, रीना राय, गुंजन सिंह देव, संजीव वर्मा, विकास शुक्ला, दीपक यादव, शुभम अंबष्ट, अभिषेक सिंह पिंटी, आशुमल गर्ग, रवजोत सिंह, ओंकारेश्वर सिंह, अनुराग शुक्ला, प्रीतेश दुबे, अभिषेक माथुर, आनंद साहू, प्रिंस तिवारी, सुधांशु चौबे, आयुष दुबे, विशाल सिंह, रोहन मंडल सहित बड़ी संख्या में भाजपा एवं भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur