Breaking News

बलरामपुर@20 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार,आबकारी एक्ट में भेजा गया जेल

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,20 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले की तातापानी पुलिस चौकी ने अवैध महुआ शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए ग्राम चंद्रनगर निवासी एक आरोपी को 20 लीटर हाथ भट्ठी से निर्मित महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 19 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चंद्रनगर निवासी धनपत सिंह (44 वर्ष), पिता रामशरण सिंह अपने घर में अवैध हाथ भट्ठी से तैयार महुआ शराब बिक्री के उद्देश्य से बड़ी मात्रा में संग्रहित किए हुए है। सूचना के आधार पर चौकी प्रभारी तातापानी उप निरीक्षक उमेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर विधिवत रेड कार्रवाई की। तलाशी के दौरान आरोपी के घर से 20 लीटर अवैध हाथ भट्ठी से बनी महुआ शराब बरामद हुई,जिसे पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर लिया। मामले में आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया। सोमवार 20 जुलाई 2026 को आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply