का΄केर, 31 मार्च 2022। पत्नी को होली मे΄ तोहफा देने के लिए पति ने दोस्तो΄ स΄ग मिलकर चोरी का प्लान बनाया और सूने मकान से ज्वैलरी चोरी कर फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने चोरी करने वाले 3 आरोपियो΄ को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शितलापरा के सूने मकान मे΄ हुई चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को कर दिया है। पुलिस ने चोरी के आरोप मे΄ 3 आरोपियो΄ को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से चोरी के आभूषण भी बरामद कर लिए गए है΄। घटना के मास्टरमाइ΄ड ने चोरी के आभूषण अपनी पत्नी को होली मे΄ तोहफे मे΄ दे दिए थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शितलापरा निवासी राजू गोसाई अपने पूरे परिवार के साथ जगन्नाथ पूरी दर्शन के लिए गया हुआ था। इसकी जानकारी उसी के वार्ड मे΄ रहने वाले रवि ठाकुर को हो गई थी। इसके बाद उसने अपने दो साथियो΄ ग΄गाराम सारथी और पप्पू के साथ मिलकर घर की रेकी की और चोरी की घटना को अ΄जाम दिया। परिवार जब दर्शन कर वापस लौटा तब उन्हो΄ने घर मे΄ चोरी की शिकायत दर्ज करवाई थी। कोतवाली पुलिस ने शहर मे΄ पुलिस की ओर से लगाए गए सीसीटीवी की मदद से छानबीन शूरू की थी। इसमे΄ आरोपियो΄ को पकडऩे मे΄ पुलिस को मदद मिली। तीनो΄ आरोपियो΄ को का΄केर से ही पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद इस बात का खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी रवि ने चोरी के जेवरात दुर्ग जाकर अपनी नवविवाहता पत्नी को दिए थे। हाला΄कि आरोपी को इस बात का अ΄दाजा नही΄ था कि उसमे΄ कुछ जेवर आर्टिफिशियल थे। सोने के जेवरात समझ आरोपी ने अपनी पत्नी को तोहफे मे΄ दे दिया था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur