Breaking News

अम्बिकापुर@50 लाख रुपये की लागत से बनेगी सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा,महापौर व भाजपा जिलाध्यक्ष ने किया भूमि पूजन

Share


स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर मनेन्द्रगढ़ रोड फॉरेस्ट बैरियर के पास विकसित होगा स्थल,गार्डनिंग और हाईमास्ट लाइट की भी होगी व्यवस्था

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। नगर पालिक निगम अंबिकापुर द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापना के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। करीब 50 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना में प्रतिमा स्थापना के साथ-साथ गार्डनिंग एवं हाईमास्ट लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
भूमि पूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत एवं भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने विधिवत पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। यह प्रतिमा मनेन्द्रगढ़ रोड स्थित फॉरेस्ट बैरियर के पास स्थापित की जाएगी, जिसे स्टेच्यू ऑफ यूनिटी की तर्ज पर विकसित किए जाने की योजना है। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य मनीष सिंह, जितेंद्र सोनी, ममता तिवारी, कमलेश तिवारी और मनोज कंसारी, भाजपा नेता विवेक दुबे, प्रियंका गुप्ता, पार्षद शैलेश सिंह, जे. कुजूर, अवधेश सोनकर, दीपक गर्ग, विकास सोनी, रविंद्र गुप्त भारती, शैलेन्द्र शर्मा, मधु चौधरी, प्रियंका चौबे, नीलम राजवाड़े एवं सरस्वती यादव सहित नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई थी। उनकी प्रतिमा नई पीढ़ी को राष्ट्र सेवा, एकता और अखंडता की प्रेरणा देगी। परियोजना पूर्ण होने के बाद यह स्थल शहर का एक प्रमुख आकर्षण बनने के साथ-साथ नागरिकों के लिए एक सुंदर सार्वजनिक स्थल के रूप में विकसित होगा।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply