Breaking News

रायपुर@कांग्रेस नेता रामगोपाल अग्रवाल की बढ़ी रिमांड

Share


रायपुर,17 जुलाईं 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला और शराब घोटाला मामलों में गिरफ्तार कांग्रेस के दिग्गज नेता रामगोपाल अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ गई हैं। रायपुर की विशेष अदालत ने उनकी पुलिस रिमांड की अवधि को 5 दिन के लिए और आगे बढ़ा दिया है। इस नए न्यायिक आदेश के बाद अब कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष 22 जुलाई तक आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा की हिरासत में रहेंगे। जांच एजेंसी ईओडब्ल्यू ने घोटालों की गहराई से जांच के लिए अदालत से 5 दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगी थी। अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद जांच एजेंसी की इस मांग को स्वीकार कर लिया। इससे पहले रामगोपाल अग्रवाल पिछले 9 दिनों से लगातार ईओडब्ल्यू की पुलिस रिमांड पर चल रहे थे। इसी पूछताछ के दौरान जांच एजेंसी ने उनके खिलाफ एक और बड़ा कदम उठाया। ईओडब्ल्यू ने पहले से चल रहे कोयला घोटाले के साथ-साथ उन्हें शराब घोटाला मामले में भी आधिकारिक रूप से गिरफ्तार कर लिया। यही वजह है कि दोनों घोटालों के तार एक-दूसरे से जुड़े होने के कारण पूछताछ का दायरा बढ़ गया है। जांच एजेंसी को दोनों मामलों में वित्तीय लेनदेन के पुख्ता सबूतों को आपस में मिलाना है। इसके लिए आरोपी का आमना-सामना अन्य सह-आरोपियों से कराना बेहद जरूरी हो गया था। बता दे कि रामगोपाल अग्रवाल छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। उन पर पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए करोड़ों रुपये के कोयला परिवहन और अवैध शराब वितरण में शामिल होने के गंभीर आरोप हैं।


Share

Check Also

रायपुर@जातिगत जनगणना के फॉर्म पर कांग्रेस ने उठाए सवाल…नाना पटोले का आरोप-मौजूदा प्रश्नावली में ओबीसी का जिक्र तक नहीं,बदलाव की मांग

Share रायपुर,06 सितम्बर 2026। जातिगत जनगणना को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा …

Leave a Reply