Breaking News

बलरामपुर@ड्रोन संचालन, स्नेक बाइट बचाव एवं अग्नि सुरक्षा पर पुलिस कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विश्व दीपक त्रिपाठी के मार्गदर्शन में गुरुवार को पुलिस लाइन मैदान में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आधुनिक तकनीकों से परिचित कराना तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण में सिल्वर विंग्स डिफेन्स एजेंसी के स्टेट रिप्रेजेंटेटिव राजवीर सिंह एवं उनकी टीम ने ड्रोन संचालन की जानकारी दी। प्रतिभागियों को कानून-व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, अपराध नियंत्रण, प्राकृतिक आपदाओं और सर्च ऑपरेशन में ड्रोन के उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया तथा इसका व्यावहारिक प्रदर्शन भी कराया गया। इसके अलावा जिला अस्पताल के डॉ. शांति नंदन मिंज एवं डॉ. सौरभ ने सर्पदंश से बचाव, विषैले एवं गैर-विषैले सांपों की पहचान तथा प्राथमिक उपचार की जानकारी दी। अग्नि सुरक्षा प्रशिक्षण में आग लगने की स्थिति में बचाव, अग्निशमन यंत्रों के सही उपयोग और दुर्घटनाओं की रोकथाम के उपायों का व्यावहारिक अभ्यास कराया गया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण कार्यक्रम पुलिस बल की दक्षता और आपदा प्रबंधन क्षमता को मजबूत बनाते हैं। कार्यक्रम में पुलिस विभाग, वन विभाग और नगर सेना के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक प्रमोद किसपोट्टा, मो. याकूब मेमन, रेंजर निखिल सक्सेना, रक्षित निरीक्षक श्यामलेश कुमार देवांगन सहित विभिन्न थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply