Breaking News

लखनपुर@चोरी के संदेह में छह लोगों से पूछताछ,7 तिरपाल,50 लीटर डीजल और बैटरी जब्त

Share


लखनपुर पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर आरोपियों को तहसीलदार न्यायालय में किया पेश

-संवाददाता-
लखनपुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले की लखनपुर थाना पुलिस ने चोरी के संदेह में छह लोगों से पूछताछ कर उनके कब्जे से 7 नग तिरपाल,50 लीटर डीजल और एक बैटरी जब्त की है। सामान के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने वैधानिक एवं प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए इस्तगासा तैयार कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार 15 जुलाई को थाना लखनपुर की टीम ग्राम पुहपुटरा-चिलबील-कटकोना क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम पुहपुटरा के कुछ लोगों ने चोरी का तिरपाल, डीजल और बैटरी छिपाकर रखा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह संदिग्धों से पूछताछ की। पूछताछ में अरविंद पैकरा (23),फेकूराम (40),जितेंद्र कुमार (24), सरजू रजक (24),बुधन राजवाड़े (25) एवं मनोज राजवाड़े (24),सभी निवासी ग्राम पुहपुटरा, के कब्जे से 7 तिरपाल,50 लीटर डीजल और एक बैटरी बरामद की गई। पुलिस ने संबंधित सामग्री के स्वामित्व संबंधी वैध दस्तावेज मांगे, लेकिन कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई प्रारंभ की। साथ ही संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें तहसीलदार लखनपुर के समक्ष पेश किया गया। इस कार्रवाई में प्रशिक्षु उप निरीक्षक हर्ष कुमार, सहायक उप निरीक्षक परशु पैकरा, प्रधान आरक्षक प्रवीण चंद तिवारी, अजय पाण्डेय तथा आरक्षक दशरथ राजवाड़े,सुरेश गुप्ता, कुश सोनी और रामकुमार यादव की सक्रिय भूमिका रही।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply