Breaking News

सूरजपुर@ भाजयुमो में नई जिम्मेदारियां,शुभम जायसवाल बने सरगुजा संभाग प्रभारी

Share

कोमल पटेल को सूरजपुर जिला प्रभारी की कमान
प्रदेश नेतृत्व ने की महत्वपूर्ण संगठनात्मक नियुक्तियां,
कार्यकर्ताओं में उत्साह,जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने दी शुभकामनाएं
-संवाददाता-
सूरजपुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) छत्तीसगढ़ के प्रदेश नेतृत्व ने संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा की है, इन नियुक्तियों के तहत शुभम जायसवाल को सरगुजा संभाग का संगठन प्रभारी तथा लोकेश साहू को संभाग का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है, वहीं,कोमल पटेल को सूरजपुर जिले का संगठन प्रभारी एवं आनंद ताम्रकार को जिला सहप्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इन नियुक्तियों के बाद सूरजपुर सहित पूरे सरगुजा संभाग के भाजयुमो कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने प्रदेश नेतृत्व के निर्णय का स्वागत करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं, भाजयुमो सूरजपुर के जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने शुभम जायसवाल, लोकेश साहू, कोमल पटेल और आनंद ताम्रकार को बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व और संगठनात्मक अनुभव से सरगुजा संभाग एवं सूरजपुर जिले में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी, उन्होंने कहा कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी युवाओं को संगठन से जोड़ने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे, उनके मार्गदर्शन में भाजयुमो सूरजपुर और अधिक सक्रियता के साथ कार्य करेगा तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने के लिए नए अभियान चलाए जाएंगे, प्रदेश नेतृत्व की इस घोषणा के बाद से ही भाजपा और भाजयुमो कार्यकर्ताओं के बीच खुशी का माहौल है।
सोशल मीडिया और विभिन्न माध्यमों से कार्यकर्ता नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कर रहे हैं, संगठन के वरिष्ठ नेताओं ने भी विश्वास जताया है कि नई टीम आगामी संगठनात्मक गतिविधियों और अभियानों को गति देने में अहम भूमिका निभाएगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply