Breaking News

अम्बिकापुर@सरगुजा को रायपुर से जोड़ने की नई पहल : अंबिकापुर-रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाने की मांग तेज

Share


सुबह 4 बजे अंबिकापुर से और शाम 4 बजे रायपुर से ट्रेन चलाने का प्रस्तावर्,ंक्रष्टष्ट सदस्य मुकेश तिवारी ने महाप्रबंधक को भेजा ज्ञापन

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा संभाग के लाखों यात्रियों को राजधानी रायपुर तक तेज, सुविधाजनक और प्रतिदिन सीधी रेल सेवा उपलब्ध कराने की मांग एक बार फिर जोर पकड़ने लगी है। क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य मुकेश तिवारी ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महा प्रबंधक,बिलासपुर को पत्र भेजकर अंबिकापुर- रायपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस शुरू करने का आग्रह किया है। ज्ञापन में कहा गया है कि अंबिकापुर, सरगुजा संभाग का मुख्यालय होने के साथ-साथ सरगुजा,बलरामपुर और जशपुर जिलों के लाखों लोगों का प्रमुख रेल केंद्र है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में विद्यार्थी, मरीज, व्यापारी, अधिवक्ता,शासकीय कर्मचारी और अन्य यात्री रायपुर एवं बिलासपुर की यात्रा करते हैं, लेकिन सुविधाजनक समय पर सीधी इंटरसिटी ट्रेन उपलब्ध नहीं होने से उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। मुकेश तिवारी ने प्रस्ताव दिया है कि इंटरसिटी एक्सप्रेस प्रतिदिन सुबह 4 बजे अंबिकापुर से रवाना होकर लगभग 11 बजे रायपुर पहुंचे, जबकि शाम 4 बजे रायपुर से चलकर रात 11 बजे अंबिकापुर पहुंचे। इस समय-सारिणी से यात्रियों को एक ही दिन में आवागमन की सुविधा मिल सकेगी, जिससे व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य और प्रशासनिक कार्यों के लिए यात्रा करने वालों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने पत्र में यह भी उल्लेख किया है कि वर्तमान में संचालित अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस में लगातार बढ़ती भीड़ के कारण आरक्षण मिलना मुश्किल हो गया है। ऐसे में नई इंटरसिटी ट्रेन न केवल यात्रियों का दबाव कम करेगी,बल्कि उत्तर छत्तीसगढ़ और राजधानी के बीच बेहतर रेल संपर्क भी स्थापित करेगी। ज्ञापन में यह भी बताया गया है कि अंबिकापुर रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त प्लेटफॉर्म और पिट लाइन का निर्माण कार्य तेजी से प्रगति पर है, जो आगामी महीनों में पूरा होने की संभावना है। इसके बाद नई ट्रेन का संचालन तकनीकी और परिचालन की दृष्टि से पूरी तरह संभव होगा। मुकेश तिवारी ने याद दिलाया कि इस प्रस्ताव पर 26 मई 2025 को आयोजित 20र्वीं ंक्रष्टष्ट बैठक में चर्चा हुई थी और 23 फरवरी 2026 की 21 र्वीं ंक्रष्टष्ट बैठक में भी इसे संज्ञान में लेकर आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था।
अब उन्होंने जनभावनाओं, बढ़ती यात्री संख्या और विकसित हो रहे रेल अधोसंरचना को देखते हुए इस प्रस्ताव को शीघ्र स्वीकृति देने की मांग की है। नई इंटरसिटी सेवा शुरू होने से उत्तर छत्तीसगढ़ के लोगों को राजधानी तक तेज और किफायती यात्रा का विकल्प मिलेगा। साथ ही रेलवे की आय में वृद्धि, पर्यटन और व्यापार को बढ़ावा तथा क्षेत्रीय विकास को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ थाने के सामने महिला अधिकारी से चेन स्नेचिंग बेखौफ बदमाशों ने पुलिस को दी खुली चुनौती

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर में चेन स्नेचिंग की घटनाएं एक बार फिर सिर …

Leave a Reply