Breaking News

सूरजपुर@ हिड़मा पर टिप्पणी को लेकर भाजपा का कांग्रेस पर हमला,विधायक अटल श्रीवास्तव से बिना शर्त माफी की मांग

Share


भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने कहा…दुर्दांत नक्सली का महिमामंडन
शहीद जवानों और निर्दोष आदिवासियों का अपमान,कांग्रेस नेतृत्व से मांगा स्पष्टीकरण
-संवाददाता-
सूरजपुर,15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव द्वारा कथित रूप से दुर्दांत नक्सली कमांडर हिड़मा को लेकर की गई टिप्पणी पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है,भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह ने कांग्रेस विधायक के बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे छत्तीसगढ़ के शहीद जवानों, नक्सली हिंसा के पीडि़त निर्दोष आदिवासियों और लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान बताया है,उन्होंने अटल श्रीवास्तव से सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगने की मांग की है।
भाजपा ने लगाया नक्सलवाद के प्रति नरम रुख का आरोप– सत्यनारायण सिंह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के एक जिम्मेदार विधायक द्वारा हिड़मा जैसे कुख्यात नक्सली का कथित महिमामंडन करना कांग्रेस की नक्सलवाद के प्रति सोच को उजागर करता है, उन्होंने कहा कि हिड़मा का नाम झीरम घाटी हमला, ताड़मेटला और बीजापुर-सुकमा सहित अनेक बड़े नक्सली हमलों से जोड़ा जाता है, जिनमें कई सुरक्षाकर्मी और आम नागरिक अपनी जान गंवा चुके हैं, उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के प्रति किसी भी प्रकार की सकारात्मक टिप्पणी शहीदों के परिवारों की भावनाओं को आहत करने वाली है।
कांग्रेस नेतृत्व से मांगा जवाब– भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व और आलाकमान से भी सवाल पूछा कि क्या पार्टी अपने विधायक की कथित टिप्पणी से सहमत है, उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस इस बयान का समर्थन नहीं करती, तो अब तक विधायक के खिलाफ कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई, उन्होंने कहा कि जनता यह जानना चाहती है कि कांग्रेस की आधिकारिक सोच क्या है और क्या पार्टी इस प्रकार की टिप्पणियों से स्वयं को अलग करती है।
बस्तर में विकास और नक्सलवाद पर भी साधा निशाना- सत्यनारायण सिंह ने कहा कि वर्तमान में राज्य और केंद्र सरकार बस्तर क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ नक्सलवाद के खिलाफ अभियान चला रही है, उनका आरोप है कि ऐसे समय में कांग्रेस नेताओं की इस प्रकार की टिप्पणियां गलत संदेश देती हैं, उन्होंने कहा कि जिन परिवारों ने नक्सली हिंसा में अपने परिजनों को खोया है, उनके लिए ऐसी टिप्पणियां अत्यंत पीड़ादायक हैं।
माफी नहीं मांगने पर आंदोलन की चेतावनी-भाजपा ने मांग की है कि विधायक अटल श्रीवास्तव इस मुद्दे पर सार्वजनिक रूप से बिना शर्त माफी मांगें, साथ ही चेतावनी दी कि यदि ऐसा नहीं किया गया,तो पार्टी इस मुद्दे को लेकर सड़क से लेकर सदन तक लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन करेगी।


Share

Check Also

राजपुर@ राजपुर में कांग्रेस का बूथ,पंचायत व मंडल कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न,वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का हुआ सम्मान

Share राजपुर15 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित मंडी प्रांगण में जिला कांग्रेस …

Leave a Reply