Breaking News

अम्बिकापुर@ नगर निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों का शपथ ग्रहण संपन्न

Share

अनुराग सिंह देव बोले— जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए करें कार्य
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
नगर पालिक निगम अंबिकापुर के मनोनीत पार्षदों (एल्डरमैन) का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित किया गया। समारोह में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव, कलेक्टर अजीत बसंत, महापौर मंजूषा भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल सिंह (मेजर), पूर्व सभापति ललन प्रताप सिंह, एमआईसी सदस्य, पार्षद एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। कलेक्टर अजीत बसंत ने करता राम गुप्ता, राज बहादुर शास्त्री, सावित्री जायसवाल, संतोष दास, रमेश जायसवाल, शरद सिन्हा और श्रीधर केशरी को एल्डरमैन पद की शपथ दिलाई। वहीं तेजिंदर बग्गा और किरण सोनी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें शपथ नहीं दिलाई जा सकी। मुख्य अतिथि अनुराग सिंह देव ने सभी मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए निगम क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करें। उन्होंने कहा कि जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर नगर के विकास में सक्रिय भूमिका निभाएं। महापौर मंजूषा भगत ने सभी एल्डरमैन को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से नगर निगम की टीम और अधिक मजबूत हुई है तथा विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने कहा कि मनोनीत पार्षदों की नगर निगम में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने सभी एल्डरमैन से जनता की आवाज बनकर उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन निगम आयुक्त डी.एन. कश्यप ने किया। समारोह में निगम पार्षदों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों …

Leave a Reply