Breaking News

अम्बिकापुर@ 60-70 मीटर विद्युत केबल चोरी, 60 हजार का नुकसान, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
शहर के बनारस चौक स्थित सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम में चोरी की एक और घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने शोरूम के पीछे लगे जनरेटर का करीब 60 से 70 मीटर लंबा विद्युत केबल काटकर चोरी कर लिया। चोरी गए केबल की कीमत 50 से 60 हजार रुपए बताई जा रही है। मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सेंको गोल्ड एंड डायमंड शोरूम के मैनेजर राजा सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है, उसने बताया है कि 13 जुलाई की सुबह जब वे शोरूम पहुंचे तो जनरेटर चालू नहीं हो रहा था। जांच करने पर शोरूम के पीछे स्थापित जनरेटर का मोटा विद्युत केबल कटा हुआ मिला। इसके बाद शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी गई। फुटेज में 13 जुलाई की भोर करीब 3.30 बजे से 4.30 बजे के बीच एक अज्ञात व्यक्ति जनरेटर का मोटा विद्युत केबल काटकर ले जाता दिखाई दिया। चोरी गया केबल करीब 60 से 70 मीटर लंबा है, जिसकी अनुमानित कीमत 50 से 60 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों …

Leave a Reply