Breaking News

अम्बिकापुर@भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यसमिति में स्वतंत्र मिश्रा को मिली जिम्मेदारी

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए स्वतंत्र मिश्रा को भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ की घोषित प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य तथा सरगुजा संभाग का सह-प्रभारी नियुक्त किया है। नियुक्ति पर स्वतंत्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय,क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मार्कंडेय, यशवंत जैन,अखिलेश सोनी तथा भाजपा एनजीओ प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक दिनेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वतंत्र मिश्रा ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने एक सामान्य कार्यकर्ता पर विश्वास जताते हुए उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,जिसके लिए वे सदैव कृतज्ञ रहेंगे। उन्होंने विश्वास दिलाया कि संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों …

Leave a Reply