Breaking News

रायपुर@रायपुर में 16 जुलाई को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा,राज्यपाल और सीएम निभाएंगे ‘छेरा पहरा’ की परंपरा

Share


रायपुर,14 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर का श्री जगन्नाथ मंदिर, गायत्री नगर 16 जुलाई को आस्था और भक्ति के रंग में सराबोर होगा। पुरी की परंपरा के अनुरूप भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा तीन भव्य रथों पर सवार होकर नगर भ्रमण पर निकलेंगे। वहीं 24 जुलाई को बाहुड़ा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। रथयात्रा से पहले 14 जुलाई शाम 6 बजे मंदिर परिसर में नेत्रोत्सव का धार्मिक अनुष्ठान होगा। इसके बाद भगवान के रथारोहण और यात्रा की अंतिम तैयारियां पूरी की जाएंगी। इस वर्ष रथयात्रा का विशेष आकर्षण ‘छेरा पहरा’ की परंपरा रहेगी। इस रस्म में राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भगवान के रथ के सामने सोने की झाड़ू से सेवा करेंगे। यह परंपरा सेवा, समर्पण और समानता का प्रतीक मानी जाती है, जिसमें सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति भी स्वयं को भगवान का सेवक मानते हैं। रथयात्रा के दिन सुबह विशेष पूजा-अर्चना,अभिषेक और हवन के बाद भगवान का चंदन,केसर, कस्तूरी और कपूर जैसे सुगंधित द्रव्यों से दिव्य स्नान कराया जाएगा। वैदिक मंत्रोच्चार, शंखनाद और मंगल वाद्ययंत्रों के बीच भगवान को रथों पर विराजमान कर नगर भ्रमण कराया जाएगा। मंदिर समिति के अनुसार,इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए मंदिर समिति और प्रशासन ने सुरक्षा,यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ई-रिक्शा चालक से मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हुए चार युवक

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,14 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। रेलवे स्टेशन छोडऩे के बहाने ई-रिक्शा में बैठे चार युवकों …

Leave a Reply