Breaking News

अम्बिकापुर @ सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में कर्नल राजेश बेंदा ने प्रधानाचार्य का पदभार ग्रहण किया

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी कर्नल राजेश बेंदा ने सोमवार को सैनिक स्कूल अम्बिकापुर के प्रधानाचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। विद्यालय परिवार ने उनका स्वागत करते हुए उनके नेतृत्व में शिक्षा, अनुशासन एवं समग्र विकास की नई ऊँचाइयों को प्राप्त करने का विश्वास व्यक्त किया। कर्नल राजेश बेंदा ने पंजाब आगरा, लेह-लद्दाख, असम, थेगू, कोलकाता, दीमापुर सहित अनेक महत्वपूर्ण नियुक्तियों पर अपनी सेवाएं दी हैं। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें वर्ष 2008 में दक्षिण-पश्चिमी कमान, 2017 में पूर्वी कमान तथा 2022 में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ द्वारा प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जा चुका है।
भारतीय सेना में आने से पूर्व वे एक व्याख्याता के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों में आईआईटी मद्रास से एमबीए (वित्त), मनोविज्ञान में एमए तथा चीनी भाषा में दक्षता शामिल है। शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में भी उनका अनुभव उल्लेखनीय है। वे राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल धौलपुर में प्रशासनिक अधिकारी तथा सैनिक स्कूल रीवा में प्रधानाचार्य के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply