Breaking News

अम्बिकापुर@ शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में शाला प्रवेशोत्सव एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित

Share

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
शासकीय हाई स्कूल डूमरडीह में सोमवार को शाला प्रवेशोत्सव सह साइकिल वितरण कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला पंचायत सरगुजा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह थीं। मुख्य अतिथि ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं का तिलक लगाकर एवं मुंह मीठा कराकर आत्मीय स्वागत किया तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने और अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिवार की ओर से कक्षा 9वीं के नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया गया तथा कक्षा 9वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वर्तमान कक्षा 10वीं के छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन स्वरूप कॉपी एवं पेन प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत पात्र छात्राओं को साइकिलें वितरित की गईं। अतिथियों ने इस योजना को छात्राओं की शिक्षा को बढ़ावा देने तथा विद्यालय तक उनकी सुगम पहुंच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। इस अवसर पर ग्राम पंचायत डूमरडीह की सरपंच श्रीमती बैजन्ती देवी, उपसरपंच श्री बेचन यादव, पंच श्री इरफान खान,अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री हीरा सिंह तथा श्री रमेश दास ने विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया। विद्यालय के प्राचार्य श्री तनवीर अहमद ने विद्यालय परिसर में बाउंड्री वॉल निर्माण की आवश्यकता रखते हुए मांग प्रस्तुत की। इस पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह ने बाउंड्री वॉल निर्माण के लिए आवश्यक पहल करते हुए इसे पूर्ण कराने की बात कही। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक श्री देवप्रसाद,श्रीमती गुरप्रीत बक्शी,श्री कपूर सिंह पैकरा,श्री अजय खरे एवं श्री तुलसी कुमार धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता श्रीमती पूनम सिन्हा ने किया। अंत में सभी अतिथियों,जन प्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पीवी ऐप की प्रक्रिया पर पटवारी संघ ने उठाए सवाल अनिश्चितकालीन हड़ताल से राजस्व कार्य प्रभावित

Share बिना नक्शा बटांकन डिजिटल मैपिंग से गड़बड़ी की आशंका,तकनीकी सुधार और किसानों के हितों …

Leave a Reply