Breaking News

अम्बिकापुर @घर के नौकर और ड्राइवर ने रची थी 5 लाख की चोरी की साजिश

Share

खुद को बंधक बताकर किया गुमराह
गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल ने चंद घंटों में किया खुलासा,
विधि से संघर्षरत बालक सहित 4 आरोपी पकड़े गए…पूरी नकदी बरामद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
शहर के जवाहर मार्केट कॉलोनी स्थित एक व्यापारी के घर में हुई पांच लाख रुपये की चोरी का गांधीनगर पुलिस और साइबर सेल ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि घर में काम करने वाले नौकर और ड्राइवर ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की साजिश रची थी। घटना को अंजाम देने के बाद नौकर ने खुद के हाथ-पैर बांधकर अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी किए जाने की झूठी कहानी गढ़ दी। पुलिस ने विधि से संघर्षरत एक बालक समेत चार आरोपियों को पकड़कर चोरी की पूरी पांच लाख रुपये की नकदी और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार जवाहर मार्केट कॉलोनी निवासी सुभाष अग्रवाल 11 जुलाई को परिवार और मित्रों के साथ कोरबा के सतरंगा घूमने गए थे। घर की देखरेख के लिए उन्होंने अपने यहां काम करने वाले ईश्वर यादव को छोड़ दिया था। रात करीब साढ़े तीन बजे पड़ोसी ने फोन कर बताया कि ईश्वर घबराया हुआ उनके घर पहुंचा है और कह रहा है कि कुछ लोग घर में घुसे, उसके हाथ-पैर बांध दिए और चोरी कर फरार हो गए। सूचना मिलने पर पड़ोसियों ने घर पहुंचकर देखा तो कमरे का दरवाजा टूटा हुआ था और अलमारी खुली पड़ी थी। अगले दिन अंबिकापुर लौटने पर सुभाष अग्रवाल ने पाया कि तिजोरी में रखे पांच लाख रुपये गायब हैं। प्रारंभिक घबराहट में उन्होंने सोने के गहने चोरी होने की भी जानकारी दी, लेकिन बाद में स्पष्ट हुआ कि गहने उनकी पत्नी ने सुरक्षित दूसरी जगह रख दिए थे और केवल पांच लाख रुपये की नकदी चोरी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी राजेश अग्रवाल के निर्देश पर गांधीनगर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस को घर के नौकर और ड्राइवर की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ में नौकर ईश्वर यादव और ड्राइवर संदीप कुमार साहू के बयान बदलने लगे। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और पूछताछ के आधार पर दोनों से सख्ती से पूछताछ की तो पूरी साजिश सामने आ गई।
जांच में खुलासा हुआ कि ईश्वर यादव,ड्राइवर संदीप कुमार साहू, अनुराग दास और एक विधि से संघर्षरत बालक ने मिलकर चोरी की योजना बनाई थी। सभी को पता था कि परिवार बाहर गया हुआ है। इसी का फायदा उठाकर उन्होंने घर से पांच लाख रुपये निकाल लिए। चोरी के बाद संदेह से बचने के लिए ईश्वर यादव ने खुद के हाथ-पैर बांधकर अज्ञात बदमाशों द्वारा चोरी किए जाने की झूठी कहानी रची और पड़ोसियों को सूचना दी। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने डाइट परिसर के पीछे बाउंड्रीवाल के पास छिपाकर रखा गया पांच लाख रुपये नकद बरामद कर लिया। साथ ही वारदात में इस्तेमाल की गई होंडा साइन मोटरसाइकिल (सीजी-15-ईबी-0739) भी जब्त कर ली गई। पुलिस ने मामले में ईश्वर यादव (32), संदीप कुमार साहू (21),अनुराग दास (19) तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है। विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड तथा तीनों वयस्क आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राम केवल किसी एक संगठन या दल के नहीं,बल्कि देश की सांस्कृतिक चेतना और करोड़ों लोगों की आस्था के प्रतीक हैं। इसलिए राम मंदिर से जुड़े किसी भी वित्तीय विवाद की निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है, जिससे श्रद्धालुओं का विश्वास बना रहे। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए धार्मिक संस्थाओं में वित्तीय पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की मांग की। रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता,जिला पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,एनएसयूआई,सेवा दल सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply