Breaking News

पटना/कोरिया@नजूल भूमि विवाद…पार्षद राजेश सोनी ने आरोपों को बताया राजनीतिक साजिश

Share

कहा…नया निर्माण नहीं,केवल 45 वर्ष पुरानी जर्जर दुकान की मरम्मत करा रहा हूं…
-संवाददाता-
पटना/कोरिया,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
नगर पंचायत पटना के वार्ड क्रमांक 09 में नजूल भूमि पर कथित अवैध निर्माण को लेकर सामने आए विवाद ने नया मोड़ ले लिया है,सर्व आदिवासी समाज द्वारा एसडीएम बैकुंठपुर को शिकायत सौंपकर तत्काल जांच एवं कार्रवाई की मांग किए जाने के बाद अब मामले में वार्ड पार्षद राजेश सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए सभी आरोपों को निराधार और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित बताया है। ज्ञात हो कि सर्व आदिवासी समाज ने शिकायत में आरोप लगाया है कि वार्ड क्रमांक 09 स्थित बाजारपारा क्षेत्र की नजूल भूमि पर कथित रूप से निर्माण कराया जा रहा है,संगठन ने प्रशासन से निर्माण कार्य पर तत्काल रोक लगाने,निष्पक्ष जांच कराने तथा आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है,शिकायत में यह भी कहा गया है कि यदि सरकारी अथवा नजूल भूमि पर बिना अनुमति निर्माण हो रहा है तो यह भविष्य में अतिक्रमण को बढ़ावा देगा और सार्वजनिक हित प्रभावित होगा,वहीं,इस पूरे मामले में पार्षद राजेश सोनी ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह असत्य, भ्रामक और उनकी छवि खराब करने की मंशा से लगाए गए हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके द्वारा न तो पटना बाजारपारा में और न ही किसी अन्य स्थान पर कोई नया भवन या दुकान का निर्माण कराया जा रहा है,राजेश सोनी ने बताया कि उनकी करीब 40 से 45 वर्ष पुरानी दुकान पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, दुकान की दीवारें और छत क्षतिग्रस्त हैं तथा कभी भी गिर सकती हैं,जिससे जनहानि और धनहानि की आशंका बनी हुई है,ऐसे में वे केवल अपनी पुरानी दुकान की मरम्मत करवा रहे हैं ताकि कोई दुर्घटना न हो, उन्होंने कहा कि ‘मेरे द्वारा नजूल भूमि पर अतिक्रमण किए जाने का आरोप पूरी तरह मिथ्या है। यह केवल मेरी सामाजिक और राजनीतिक छवि धूमिल करने का प्रयास है।
मेरे खिलाफ यह सब राजनीतिक विद्वेष की भावना से किया जा रहा है,पार्षद ने यह भी कहा कि नगर पंचायत पटना में अनेक स्थानों पर वर्षों से अतिक्रमण मौजूद हैं, लेकिन उन्हें छोड़कर केवल उनके मामले को ही विवाद का विषय बनाया जा रहा है,उनका कहना है कि यदि प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करनी है तो उसे सभी मामलों में समान रूप से कार्रवाई करनी चाहिए,न कि किसी एक व्यक्ति को निशाना बनाया जाए,राजेश सोनी ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि यदि जांच में यह सिद्ध हो जाए कि उन्होंने सरकारी या नजूल भूमि पर अवैध निर्माण या अतिक्रमण किया है, तो वे कानून के अनुसार कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार हैं। लेकिन बिना तथ्यों के लगाए जा रहे आरोप उचित नहीं हैं,अब इस पूरे मामले में प्रशासन की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं, शिकायतकर्ताओं को उम्मीद है कि जांच के बाद यदि अनियमितता पाई जाती है तो कार्रवाई होगी,वहीं पार्षद राजेश सोनी का कहना है कि निष्पक्ष जांच से सच्चाई सामने आ जाएगी और यह स्पष्ट हो जाएगा कि वे केवल अपनी पुरानी जर्जर दुकान की मरम्मत करा रहे हैं, कोई नया निर्माण या अतिक्रमण नहीं कर रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ एनआईएचएसएडी भोपाल के वैज्ञानिक कर रहे परीक्षण,सफल रहा ट्रायल तो सूकर पालकों को मिलेगा बड़ा लाभ

Share –संवाददाता-अम्बिकापुर,13 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शासकीय सुकर फार्म सकलो (अंबिकापुर) में अफ्रीकन स्वाइन फीवर (एएसएफ) …

Leave a Reply