Breaking News

रायपुर@स्पा सेंटरों पर पुलिस की सख्ती अचानक जांच से मचा हड़कंप नियम तोड़ने वालों को दी चेतावनी

Share


रायपुर,10 जुलाई 2026। राजधानी रायपुर में स्पा सेंटरों की गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाते हुए कमिश्नरेट पुलिस ने पश्चिम क्षेत्र में विशेष आकस्मिक जांच अभियान चलाया। इस दौरान 10 स्पा सेंटरों का औचक निरीक्षण किया गया,जहां सुरक्षा व्यवस्था,दस्तावेजों और संचालन संबंधी नियमों की पड़ताल की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियमों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पाए जाने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) संदीप पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में सरस्वती नगर, आजाद चौक और डीडी नगर थाना क्षेत्र में संयुक्त टीम ने यह अभियान चलाया। इसमें सहायक पुलिस आयुक्तों, थाना प्रभारियों और पुलिस बल ने हिस्सा लिया। निरीक्षण के दौरान स्पा सेंटरों में कार्यरत कर्मचारियों के पहचान पत्र, पुलिस सत्यापन, आगंतुकों का रिकॉर्ड,सीसीटीवी कैमरों की कार्यशील स्थिति, सुरक्षा इंतजाम और अन्य वैधानिक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। साथ ही यह भी परखा गया कि कहीं सेंटरों में नियमों के विपरीत या संदिग्ध गतिविधियां तो संचालित नहीं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों ने सभी संचालकों को कर्मचारियों का अनिवार्य सत्यापन कराने, सभी रिकॉर्ड अद्यतन रखने, सीसीटीवी कैमरे लगातार चालू रखने और शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। कमिश्नरेट पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे आकस्मिक जांच अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@बाइकर्स गैंग पर सरगुजा पुलिस का बड़ा एक्शन,158 बाइक जब्त,नाबालिग चालकों के परिजनों को दी चेतावनी

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट क्षेत्र में बाइकर्स गैंग की स्टंटबाजी और यातायात नियमों …

Leave a Reply