Breaking News

भिलाई@भिलाई के होटल में म्यूजिक आर्टिस्ट की संदिग्ध मौत,परिवार ने लगाया हत्या का गंभीर आरोप

Share

भिलाई,09 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ 19 वर्षीय म्यूजिक आर्टिस्ट शादाब की एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादाब,जो पियानो बजाने में माहिर था और जवाहर नगर का रहने वाला था,मंगलवार शाम को अपनी गर्लफ्रेंड के साथ होटल पहुंचा था। अगले दिन सुबह जब उसके दोस्त और परिजन होटल पहुंचे, तो उन्हें शादाब का शव बिस्तर पर मिला,जबकि पंखे से एक स्कार्फ का फंदा लटका हुआ था। इस घटना ने पूरे शहर में हड़कंप मचा दिया है, क्योंकि मृतक के परिजनों ने युवती पर हत्या के गंभीर आरोप लगाए हैं। शादाब के भाई अल्ताफ शेख और अन्य परिजनों ने पुलिस द्वारा इसे आत्महत्या माने जाने की संभावना पर कड़ा विरोध जताया है। परिजनों का आरोप है कि युवती ने पहले शादाब को बेल्ट से बुरी तरह पीटा और उसके बाद ब्लेड से स्वयं के हाथ और गर्दन काटकर उसे धमकाया। परिजनों का दावा है कि शादाब की हत्या करने के बाद युवती पूरी रात उसके शव के साथ कमरे में ही मौजूद रही। सीसीटीवी फुटेज में भी युवती को सुबह 6 बजे कमरे से बाहर निकलते और फिर वापस अंदर जाते हुए देखा गया है। परिजनों का कहना है कि जिस हालत में शव मिला है,उसे देखकर यह किसी भी हाल में आत्महत्या नहीं लगती। उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष और गहन जांच की मांग की है। दोस्तों के अनुसार,शादाब का अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो चुका था और उसने उसे हर जगह से ब्लॉक भी कर दिया था। घटना वाले दिन वह अपनी नई गर्लफ्रेंड के साथ होटल में डेट पर था। सूत्रों की मानें तो उसी दौरान शादाब की एक्स-गर्लफ्रेंड का कॉल आया, जिसे लेकर उनकी नई गर्लफ्रेंड नाराज हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ स्वस्तिक ढाबा में जुए पर पुलिस का छापा

Share ..8 जुआरी गिरफ्तार,8 लाख से अधिक का मशरुका जब्त-संवाददाता-अम्बिकापुर,09 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा पुलिस …

Leave a Reply