Breaking News

रायपुर@रायपुर की 3 डी फैक्ट्री में ब्लास्ट,3 मजदूरों की मौत

Share


200 मीटर दूर बिखरे मिले बॉडी पार्ट,मृतकों में 2 एमपी के रहने वाले
रायपुर,07 जुलाई 2026। रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र में थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को ब्लास्ट हुआ है। हादसे में 3 मजदूरों की मौत हो गई है। बॉडी पार्ट्स 200 मीटर दूर पड़े मिले। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। हादसे में घायल कमल सिंह ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया, जबकि लाल सिंह और अरुण पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक कमल सिंह (25) और लाल सिंह मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के रहने वाले थे, जबकि अरुण पांडे (19) जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में पिग आयरन बनाने का काम होता है, जिससे गाडि़यों के पुर्जे तैयार किए जाते हैं।
बिखरे शरीर के अंगों पर लगी चींटियां
ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री का मंजर बेहद भयावह था। विस्फोट के कारण मृतकों के शरीर के अंग फैक्ट्री परिसर में अलग-अलग स्थानों पर बिखर गए। खुले में पड़े अवशेषों पर चींटियां लग गई।
मौके पर उरला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम : घटना की सूचना मिलते ही उरला पुलिस, फायर ब्रिगेड और फैक्ट्री प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची। राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।
आधा किलोमीटर दूर तक सुनाई दी आवाज : प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ब्लास्ट इतना तेज था कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में धुआं फैल गया। सूचना मिलते ही डीसीपी, एडीसीपी नॉर्थ और एसीपी सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें भी राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल, ब्लास्ट के कारणों की जांच की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ पुलिस वाहन चालक और उसकी पत्नी पर धोखाधड़ी का केस…

Share डीजीपी के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर,पीडि़ता का दावा- कई अन्य लोग भी …

Leave a Reply