Breaking News

रायपुर@डिप्टी सीएम साव की बड़ी घोषणा

Share


सभी जिला मुख्यालय के नगरीय निकायों में लगेगी डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा…
-संवाददाता-
रायपुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। देश के पहले उद्योग मंत्री, प्रख्यात शिक्षाविद और राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के योगदान को अक्षुण्ण रखने राज्य के संभागीय और जिला मुख्यालय वाले सभी नगरीय निकायों में उनकी मूर्ति स्थापित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव द्वारा इस संबंध में की गई घोषणा के अनुपालन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा ऐसे 32 नगरीय निकायों में डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा लगाने 10 करोड़ 60 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा लगाने और इसके परिसर के सौंदर्याकरण के लिए 5 संभागीय मुख्यालयों रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर के लिए 50-50 लाख रुपए स्वीकृत किए हैं। वहीं जिला मुख्यालय वाले 27 नगरीय निकायों के लिए 30-30 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। जिला मुख्यालय वाले नगरीय निकायों में 4 नगर निगम और 23 नगर पालिका शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि 6 जुलाई को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती है। उप मुख्यमंत्री श्री साव की घोषणा के बाद विभाग ने तत्परता दिखाते हुए नगरीय निकायों में मूर्ति स्थापना के लिए राशि स्वीकृति के प्राविधिक आदेश जारी कर दिए हैं।
युवाओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा मिलेगी
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, प्रख्यात शिक्षाविद, राष्ट्रवादी विचारक एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रखर पुरोधा थे। एक देश, एक निशान, एक विधान और एक प्रधान’ के संकल्प की अगआई करते हुए भारत की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी समाज और नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। प्रदेश के प्रतिमाओं की स्थापना से प्रमुख नगरीय क्षेत्रों में उनकी नागरिकों, विशेषकर युवाओं को उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा प्राप्त होगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शराब पीकर कार चलाना पड़ा महंगा चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,05 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चलाए जा …

Leave a Reply