Breaking News

कवर्धा@जंगल में चीतल का शिकार पड़ा भारी,मांस पकाते वक्त 7 शिकारी वन विभाग के हत्थे चढ़े

Share


कवर्धा,04 जुलाई 2026। जिले में वन्यजीवों के अवैध शिकार के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सभी ने भलपहरी बीट के जंगल में एक नर चीतल का शिकार कर उसका मांस पकाना शुरू कर दिया था। सूचना मिलते ही वन विभाग और वन विकास निगम की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर सभी को मौके से दबोच लिया। प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब तीन साल के नर चीतल को नायलॉन की रस्सी और स्टील के तार से बने फंदे में फंसाकर शिकार किया गया था। जानवर की मौत के बाद आरोपी जंगल में ही उसका मांस पकाने की तैयारी कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने मौके से करीब 500 ग्राम पका हुआ मांस, तीन कुल्हाडि़यां, फंदे और खून से सने थैले सहित शिकार में इस्तेमाल होने वाले अन्य सामान जब्त किए हैं।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply