Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ : करंट लगने से 6 लोगों की मौत

Share


बिलासपुर में पूर्व सरपंच,2 बेटों की जान गई,रायपुर में 2 मजदूर चपेट में आए…
रायपुर,04 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में करंट लगने के दो अलग-अलग हादसों में ६ लोगों की जान गई है। पहली घटना बिलासपुर की है जहां खेत में काम करने गए पूर्व सरपंच समेत परिवार के 3 लोगों की करंट लगने से मौत हो गई। मृतकों में मां और उसके दो बेटे शामिल हैं। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटे खेत में काम कर रहे थे। शाम को जब मृतका के पति खेत पहुंचे, तब हादसे की जानकारी हुई। यह पूरा मामला कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम भाड़म का है। पुलिस के मुताबिक,ग्राम भाड़म निवासी पूर्व सरपंच दसन बाई शुक्रवार सुबह अपने खेत में मवेशियों को घुसने से रोकने के लिए मेड़ पर जीआई तार और नायलॉन की रस्सी से घेराबंदी करने गई थीं। उनके साथ बड़ा बेटा विवेक सिंगरौल (23) और छोटा बेटा सत्यव्रत सिंगरौल (14) भी गया था। इसी दौरान खेत में बिछे तार में अचानक करंट दौड़ गया और तीनों उसकी चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि तीनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में मौत की वजह करंट लगना मानी जा रही है, लेकिन खेत में करंट कैसे पहुंचा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है।
इधर, रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी में शनिवार को मकान की छत पर सोलर पैनल लगाते समय दो मजदूर हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतकों के नाम प्रमोद चंद्राकर (25) और आशीष चंद्राकर (19) है।
बिलासपुर : खेत में मां
और 2 बेटों के शव पड़े थे…

मृतका के पति सीताराम सिंगरौल पेशे से ड्राइवर है, वो काम पर गया था। शाम को घर लौटने पर पत्नी और दोनों बेटे घर में नहीं मिले। पहले उन्होंने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चलने पर खेत पहुंचे। वहां पत्नी और दोनों बेटों के शव पड़े मिले। यह दृश्य देखकर वे बदहवास हो गया और तुरंत कोटा पुलिस को सूचना दी।
मां को बचाने दौड़े बेटे, एक-एक कर करंट की चपेट में आए : शुरुआती जानकारी के मुताबिक, खेत में काम के दौरान सबसे पहले मां करंट की चपेट में आईं। उन्हें बचाने के लिए दोनों बेटे एक-एक कर आगे बढ़े, लेकिन वे भी करंट की चपेट में आ गए। देखते ही देखते मां और दोनों बेटों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को झकझोर दिया।
सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस : घटना की जानकारी मिलते ही कोटा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। देर शाम होने की वजह से शवों का पोस्टमॉर्टम उसी दिन नहीं हो सका। शनिवार को तीनों शवों का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिवारवालों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया। शुरुआती जांच में मौत की वजह करंट लगना मानी जा रही है, लेकिन खेत में करंट कैसे पहुंचा, यह अब तक साफ नहीं हो सका है। आशंका है कि किसी बिजली तार के संपर्क में आने या तकनीकी गड़बड़ी के कारण जीआई तार में करंट प्रवाहित हुआ होगा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, खैरागढ़ जिले के ग्राम तेली खपरी में 16 वर्षीय आशीष साहू घर के बाहर लगी लाइट चालू कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया और बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजन उसे तत्काल सिविल अस्पताल खैरागढ़ लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। लगातार सामने आ रही करंट से मौत की घटनाओं ने बिजली सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। विशेषकर बारिश के मौसम में खुले बिजली तार, खराब वायरिंग और हाई वोल्टेज लाइनों के पास काम करना जानलेवा साबित हो सकता है। प्रशासन और बिजली विभाग लोगों से अपील कर रहे हैं कि विद्युत उपकरणों का उपयोग पूरी सावधानी के साथ करें।
रायपुर में 2 मजदूरों की करंट लगने से मौत
पुलिस के मुताबिक, तीन मजदूर रायपुर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित एक मकान की छत पर सोलर पैनल लगाने का काम कर रहे थे। इसी दौरान पैनल या उसे उठाने के दौरान इस्तेमाल किया जा रहा उपकरण पास से गुजर रही हाईटेंशन लाइन के संपर्क में आ गया। तेज करंट लगते ही दो मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। तीसरा मजदूर बाल-बाल बच गया।


Share

Check Also

सूरजपुर@दैनिक घटती-घटना की खबर के बाद विभाग जागा, रपटा के अप्रोच रोड पर शुरू हुआ डब्ल्यूएमएम कार्य

Share लगातार प्रकाशित खबरों के बाद पहले बना रपटा,अब एप्रोच सड़क निर्माण की भी हुई …

Leave a Reply