Breaking News

सूरजपुर@ बाजार गये युवक की संदेहास्पद मौत

Share

-संवाददाता-
सूरजपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपरखार निवासी रामअवतार गोड़ के 19 वर्षीय पुत्र लव कुमार की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने बताया, मृतक 1 जुलाई की शाम को करीब 5 बजे सोनगरा बाजार जाने के लिये निकला था, इसके बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटा। देर रात करीब 2.30 बजे युवक घर पहुंचा और परिजन को उल्टी और पेट में दर्द होने की जानकारी दिया। परिजन उसे लेकर मेडिकल कॉलेज संबद्ध जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचे, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply