Breaking News

बलरामपुर/महुआडांड़@ महुआडांड़ में अंतर्राज्यीय बॉर्डर मीटिंग

Share


छत्तीसगढ़-झारखंड पुलिस ने अपराध नियंत्रण की बनाई संयुक्त रणनीति
अवैध बॉक्साइट खनन, नशे के कारोबार, मवेशी तस्करी, साइबर अपराध व वारंटियों की गिरफ्तारी पर दोनों राज्यों के अधिकारियों ने किया मंथन
बलरामपुर/महुआडांड़ ,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)।
झारखंड के महुआडांड़ स्थित एसडीपीओ कार्यालय में गुरुवार को छत्तीसगढ़ और झारखंड की सीमा से जुड़े पुलिस अधिकारियों की अंतर्राज्यीय बॉर्डर समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कुसमी के एसडीओपी आशीष कुंजाम तथा महुआडांड़ की एसडीपीओ सुश्री पूजा कुमारी ने की। बैठक का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण को और अधिक प्रभावी बनाना तथा दोनों राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय को मजबूत करना रहा।
बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध बॉक्साइट खनन, गांजा एवं अफीम की खेती और तस्करी, मवेशी तस्करी, शराब व अन्य नशीले पदार्थों के अवैध परिवहन, वारंटियों की गिरफ्तारी, चेक पोस्टों पर नियमित जांच, नाकाबंदी, साइबर अपराध तथा सीमा क्षेत्र के अपराधियों के आपराधिक रिकॉर्ड के आदान-प्रदान जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही विभिन्न राज्यों में विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर भी विचार-विमर्श कर उनके समाधान के लिए साझा रणनीति बनाई गई। बैठक में यह सहमति बनी कि सीमा क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना होने पर दोनों राज्यों की पुलिस त्वरित सूचना साझा कर संयुक्त कार्रवाई करेगी। बेहतर समन्वय और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में पदस्थ पुलिस अधिकारियों का एक संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है। बैठक में झारखंड की ओर से महुआडांड़ थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनोज कुमार तथा छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से थाना प्रभारी कोरंधा उप निरीक्षक विमलेश सिंह, थाना प्रभारी कुसमी उप निरीक्षक विरासत कुजूर, प्रशिक्षण उपनिरीक्षक निरेंद्र भंडारी एवं प्रशिक्षु उपनिरीक्षक जय श्री वर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार की नियमित अंतर्राज्यीय समन्वय बैठकें सीमावर्ती क्षेत्रों में अपराधों की रोकथाम, त्वरित कार्रवाई और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@ बाजार गये युवक की संदेहास्पद मौत

Share -संवाददाता-सूरजपुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के भटगांव थाना अंतर्गत ग्राम पीपरखार निवासी रामअवतार …

Leave a Reply