Breaking News

अम्बिकापुर@वीबी-जी राम जी योजना का शुभारंभ,अब 125 दिन रोजगार और 300 रुपये दैनिक मजदूरी

Share

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल बोले…सशक्त गांव से ही विकसित भारत का सपना होगा साकार
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। जिला पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम जी) योजना का जिला स्तरीय शुभारंभ पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य में हुआ। राष्ट्रीय स्तर पर योजना का शुभारंभ केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया। मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि योजना का उद्देश्य गांवों को आत्मनिर्भर बनाना और ग्रामीणों को अधिक रोजगार उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि अब ग्रामीण परिवारों को 100 की जगह 125 दिन रोजगार मिलेगा तथा मनरेगा श्रमिकों की दैनिक मजदूरी 261 रुपये से बढ़ाकर 300 रुपये कर दी गई है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply