Breaking News

दुर्ग@ब्लड नहीं मिलने से सिकलिन पीडि़ता की मौत…

Share


4 की सेवा समाप्त,जिम्मेदारों को बचाने का लगा आरोप

दुर्ग,29 जून 2026। जिला अस्पताल में 1 जून को सिकलिन पीडि़ता दीपिका गाढ़ा की ब्लड नहीं मिलने से हुई मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच में लापरवाही सामने आने पर 2 डॉक्टरों समेत 7 स्वास्थ्यकर्मियों पर गाज गिरी है। वहीं बड़े अफसरों को बचाने के आरोप लग रहे हैं।
85 यूनिट ब्लड होने पर भी नहीं दिया,चली गई जान
कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अपर कलेक्टर योगिता देवांगन और सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी को जांच सौंपी थी। 20 दिन की जांच में सामने आया कि ब्लड बैंक में 85 यूनिट रक्त उपलब्ध होने के बावजूद पीडि़ता को ब्लड नहीं दिया गया। परिजनों को डोनर तलाशने को कहा गया, लेकिन डोनर नहीं मिलने पर ब्लड उपलब्ध नहीं कराया गया। डॉक्टरों की भी लापरवाही पाई गई।
4 की सेवा समाप्त,3 पर अनुशासनात्मक कार्रवाई
इस मामले में रेडक्रॉस सोसायटी से ब्लड बैंक में नियुक्त दो लैब टेक्निशियन तरन्नुम जहां और नशरा परवीन तथा एनएचएम से नियुक्त दो स्टाफ नर्स जागेश्वरी देवी और तनुजा चंद्राकर की संविदा सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी गई है। वहीं स्टाफ नर्स अनसतसिया केरकेट्टा, पीजी रेजिडेंट डॉ. निखिल अग्रवाल और एनएचएम विशेषज्ञ डॉ. तृप्ति तिवारी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई के लिए संयुक्त संचालक को पत्र भेजा गया है।
बयान बदलने के बाद भी प्रभारी डॉक्टर सुरक्षित
आरोप है कि मौत के लिए प्रत्यक्ष-परोक्ष रूप से जिम्मेदार अफसरों को बचा लिया गया। प्रतिनियुक्ति पर सेवा दे रहे ब्लड बैंक के प्रभारी डॉ. जे.पी. मेश्राम और आरएमओ डॉ. अखिलेश यादव के बार-बार बयान बदलने के बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग की इस कार्रवाई से एनएचएम स्वास्थ्य कर्मचारी संगठन नाराज है। संगठन का आरोप है कि छोटे कर्मचारियों पर कार्रवाई कर प्रकरण को बंद करने की कोशिश की गई है। संगठन ने इस मामले में कलेक्टर से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई की मांग करने की बात कही है।


Share

Check Also

कोरिया/सोनहत@13 दिन बाद भी न्याय की राह देख रहा नौगई कांड का पीड़ित परिवार

Share मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद सरकार का निर्णय नहीं,न्याय की आस में परिजन 13 …

Leave a Reply