कर घर से निकाला,पुलिस ने आरोपियों को भेजा जेल
संवाददाता-
शंकरगढ़,29 जून 2026 (घटती-घटना)। बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र में इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती के साथ संबंध बनाने और बाद में मारपीट कर घर से निकालने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीडि़ता ने थाना शंकरगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वर्ष 2025 में उसकी पहचान कमिल यादव से इंस्टाग्राम के माध्यम से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। कमिल यादव ने पीडि़ता से शादी करने की बात कहते हुए उससे मिलने उसके गांव आया और शादी का भरोसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। पीडि़ता के अनुसार दिसंबर 2025 में जब कमिल यादव के माता-पिता को इस संबंध की जानकारी हुई तो उसके पिता, भाई और अन्य रिश्तेदार पीडि़ता के घर पहुंचे और ‘हमारा लड़का तुमसे शादी करना चाहता है, हमारे साथ चलो’ कहकर उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद मार्च 2026 के बाद कमिल यादव, उसके माता-पिता और भाई द्वारा पीडि़ता के साथ मारपीट की जाने लगी और उसे घर से निकाल दिया गया। पीडि़ता की शिकायत पर थाना शंकरगढ़ में अपराध क्रमांक 70/2026 दर्ज कर धारा 69, 89, 115(2), 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी कमिल यादव के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य मिले, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार करने पर उसे 12 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले की आगे की जांच में अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर तीनों आरोपियों को 29 जून 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की विवेचना कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur