10 थाना और चौकी प्रभारियों के तबादले,वैशाली नगर सुपेला,छावनी समेत कई थानों को मिले नए प्रभारी
दुर्ग-भिलाई,27 जून 2026। दुर्ग पुलिस में एक बार फिर बड़ा बदलाव किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने शनिवार को आदेश जारी कर जिले के 10 थाना और चौकी प्रभारियों का तबादला कर दिया है। इन सभी अधिकारियों को प्रशासनिक कारणों से नई जगह पर भेजा गया है। अब वैशाली नगर,पद्मनाभपुर,धमधा, नंदनी,उतई,सुपेला,पुरानी भिलाई और छावनी जैसे प्रमुख थानों में नए थाना प्रभारी जिम्मेदारी संभालेंगे। जारी आदेश के मुताबिक वैशाली नगर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत मिश्रा को एसीसीयू (एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट) दुर्ग का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसीसीयू में पदस्थ निरीक्षक प्रमोद श्रीरिया को पद्मनाभपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियंत्रण कक्ष भिलाई में पदस्थ निरीक्षक महेश ध्रुव अब धमधा थाना की कमान संभालेंगे। उतई थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल पटेल का तबादला नंदनी थाना कर दिया गया है। वहीं पद्मनाभपुर थाना प्रभारी रहे निरीक्षक राजकुमार लहरे को वैशाली नगर थाना भेजा गया है। सुपेला थाना प्रभारी निरीक्षक विजय यादव को पुरानी भिलाई थाना प्रभारी बनाया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur