Breaking News

राजपुर@ क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास का मामला

Share


दो आरोपी गिरफ्तार,न्यायिक अभिरक्षा में भेजे गए
राजपुर 27 जून 2026 (घटती-घटना)।
बलरामपुर जिले के राजपुर थाना पुलिस ने क्रेशर परिसर में चोरी के प्रयास के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया है। पुलिस ने मामले में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी की तलाश भी शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी फर्रेल्लात उर्फ गुलशन पिता बांसदेव, उम्र 45 वर्ष, निवासी डुमरखोलो, चौकी डवरा, थाना पस्ता ने राजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 25 जून 2026 की रात करीब 11ः50 बजे वह क्रेशर परिसर में सो रहा था। इसी दौरान मोटर स्टार्टर रूम का ताला तोड़ने जैसी आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब वह बाहर निकला तो परिसर में तीन संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिए। प्रार्थी द्वारा शोर मचाने पर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले और जाते समय अपनी स्कूटी वहीं छोड़ गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विवेचना शुरू की और संदिग्धों की पहचान की। जांच के दौरान पुलिस ने अमन तिर्की पिता संतोष तिर्की, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम करसी, थाना राजपुर तथा रोशन एक्का पिता स्व. चंद्रमणि एक्का, उम्र 19 वर्ष, निवासी बुढ़ाबगीचा, खुटनपारा, थाना राजपुर को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर क्रेशर परिसर में चोरी करने के उद्देश्य से प्रवेश करना स्वीकार किया। आरोपियों ने यह भी बताया कि इससे पहले 21 जून 2026 को भी उन्होंने उसी क्रेशर में चोरी का प्रयास किया था, लेकिन असफल होने के बाद वे अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस को पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद दोनों आरोपियों को 26 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। मामले में फरार आरोपी की तलाश जारी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शांति और भाईचारे के माहौल में निकले मोहर्रम के जुलूस

Share इंतजामिया कमेटी ने प्रशासन, पुलिस और शहरवासियों का जताया आभार -संवाददाता-अम्बिकापुर,27 जून 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply