Breaking News

रायपुर@रायपुर में मुहर्रम पर मातमी जुलूस…ईरान में मारे गए बच्चों और खामनेई की तस्वीरें दिखी,दुर्ग-रायगढ़ में निकला ताजिया

Share

रायपुर,26 जून 2026। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में मुहर्रम पर ताजिया और मातमी जुलूस निकाले गए। इस दौरान बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। रायपुर में निकले जुलूस में ईरान के स्कूल में मारे गए बच्चों के शवों और खामनेई की तस्वीरें दिखाई गईं। जुलूस दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ, जो रात 10 बजे चौबे कॉलोनी स्थित करबला तालाब में खत्म होगा। वहीं, दुर्ग में बारिश के बीच इमामबाड़ा से ताजिया निकाला गया। रायगढ़ के चांदनी चौक पर युवाओं ने अखाड़े का प्रदर्शन किया। मुख्य ताजिया के साथ ही शहर के मुस्लिम मोहल्लों से भी ताजिया निकाली गई। रायपुर के मुहर्रम जुलूस में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रवींद्रनाथ टैगोर के कथनों वाले पोस्टर लगाए गए हैं, जिनमें इंसाफ और सच्चाई की बातें लिखी गई हैं। रायगढ़ के चांदनी चौक में युवाओं द्वारा अखाड़े का प्रदर्शन किया जा रहा है।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply