Breaking News

दुर्ग-भिलाई@वॉशिंग पाउडर की आड़ चल रही थी गुटखा फैक्टरी,पुलिस की रेड मशीनें-पैकिंग का सामान जब्त,गोदाम सील

Share

दुर्ग-भिलाई,24 जून 2026। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के कचांदूर गांव में वॉशिंग पाउडर की पैकिंग की आड़ में अवैध रूप से चल रही जर्दा युक्त गुटखा बनाने की फैक्ट्री को पुलिस ने सील कर दिया है। पुलिस ने छापेमारी कर गुटखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग का सामान और मशीनें बरामद कीं। कार्रवाई के बाद फैक्ट्री को सील कर दिया गया है। जांच में पता चला कि उत्तर प्रदेश निवासी आरोपी मोहम्मद सानू ने निरमा पाउडर की पैकिंग का काम बताकर 15-20 दिन पहले गोदाम किराए पर लिया था। कुछ समय बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर दिया। गोदाम मालिक ने उससे संपर्क करने की कई बार कोशिश की, लेकिन बात नहीं हो सकी। परिसर में तैनात गार्ड ने भी मालिक को अंदर कुछ गड़बड़ी होने की आशंका जताई। इसी दौरान गोदाम में संदिग्ध गतिविधियां नजर आने लगीं, जिसके बाद मालिक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोदाम मालिक की मौजूदगी में ताला खोलकर जांच शुरू की। पुलिस ने जांच के दौरान गोदाम के अंदर बड़ी मात्रा में जर्दा युक्त गुटखा बनाने में इस्तेमाल होने वाला कच्चा माल, पैकिंग सामग्री और मशीनें बरामद की गईं। मौके से मिक्सर मशीन, कटर मशीन समेत कई उपकरण जब्त किए हैं। इसके अलावा कई बोरियों में गुटखा बनाने का रॉ-मटेरियल भी मिला।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply