Breaking News

रायपुर@रायपुर में बड़ा एक्शन : सेंट पॉल स्कूल परिसर के पास अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

Share

रायपुर,23 जून 2026। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सेंट पॉल स्कूल के पास उस विवादित ढांचे पर बुलडोजर चल गया, जिसे लेकर महीनों से हंगामा मचा था। देखते ही देखते प्रशासन की मशीनों ने अवैध निर्माण को मलबे में बदल दिया। शहरऔर स्थानीय मार्गदर्शिका मंगलवार की सुबह होते ही अमला दलबल के साथ मौके पर पहुंच गया। पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया था। पुलिस ने दोनों तरफ की सड़कें बंद कर दी थीं। किसी को भी आसपास फटकने नहीं दिया गया। अपर कलेक्टर से लेकर नगर निगम के बड़े अधिकारी मौके पर खुद मौजूद रहे। कार्रवाई इतनी तेज थी कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। इस निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और कई संगठनों में लंबे समय से विवाद था। आरोप था कि सामुदायिक भवन की आड़ में चर्च का निर्माण किया जा रहा है। मामला काफी तूल पकड़ चुका था। आए दिन इसको लेकर ज्ञापन और प्रदर्शन हो रहे थे। नगर निगम और प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो ये पूरी जमीन विवाद की जड़ थी। लीज की मियाद कब की खत्म हो चुकी थी। इसके बावजूद यहां निर्माण जारी था। प्रशासन ने इसी को आधार बनाया और बिना किसी ढिलाई के जेसीबी चलवा दी। अधिकारियों का साफ कहना है कि नियम से ऊपर कोई नहीं है।


Share

Check Also

सूरजपुर @ डायल 112 टीम पर हमला करने वाले 8 आरोपी गिरफ्तार

Share घायलों को अस्पताल पहुंचाकर लौट रही टीम को घेरकर की गई मारपीट, सरकारी कार्य …

Leave a Reply