अम्बिकापुर 01 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने का एक और मामला सामने आया है। एक व्यक्ति 25 सितंबर को चोपड़ा पारा स्थित सेंट्रल बैंक के एटीएम से रुपए निकाल रहा था। तभी एक अज्ञात व्यक्ति सहयोग के नाम पर पहुंचा और उसका एटीएम वार्ड बदलकर 41 हजार रुपए निकासी कर दिया। पीडç¸त व्यक्ति ने इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गोपाल चंद्र सेन शहर के जोड़ा पीपल का निवासी है। वह 25 सितंबर को अपने एटीएम कार्ड से शहर के चोपड़ा पारा स्थित एटीएम मशीन से रुपए निकाल रहा था। तभी अज्ञात व्यक्ति रुपए निकालने के लिए उसका सहयोग करने लगा। इस दौरान अज्ञात व्यक्ति ने गोपाल चंद्र का एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके बाद उक्त एटीएम कार्ड से अज्ञात व्यक्ति द्वारा 41 हजार रुपए निकासी कर दिया। इसकी जानकारी गोपाल चंद्र को तब हुई जब वह बैंक जाकर अपना स्टेटमेंट चेक कर आया था पता चला कि एटीएम कार्ड द्वारा उक्त रुपए निकाला गया है। वह इसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Check Also
कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….
Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur