रायपुर,07 जून 2026। छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस बार परिवहन निरीक्षक, उपनिरीक्षक,सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले किए गए हैं। परिवहन आयुक्त ने यह ट्रांसफर ऑर्डर जारी किया है। विभाग ने इसे नियमित रोटेशन बताया है। नवा रायपुर स्थित परिवहन आयुक्त कार्यालय से जारी आदेश के मुताबिक विभिन्न जिलों, उड़नदस्ता इकाइयों और चेकपोस्टों में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है। आदेश में कोरबा,रायगढ़, दुर्ग, बिलासपुर,अंबिकापुर,जगदलपुर,राजनांदगांव, कोरिया समेत कई जिलों को शामिल किया गया है। परिवहन निरीक्षक और परिवहन उपनिरीक्षक वर्ग के अधिकारियों को एक जिले से दूसरे जिले तथा विभिन्न चेकपोस्ट और उड़नदस्ता इकाइयों में स्थानांतरित किया गया है। कई अधिकारियों को जिला परिवहन कार्यालयों से उड़नदस्ता और चेकपोस्टों में भेजा गया है, जबकि कुछ को फील्ड पोस्टिंग से कार्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आदेश के तहत प्रदेश के प्रमुख चेकपोस्टों में तबादला किया गया है। जिसमें पाटेकोहरा, चिल्फी, रेंगापाली,धनवार,कोटा,बागबाहरा,रामानुजगंज और खरसियापाली है। यहां नई तैनातियां की गई हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur