Breaking News

दुर्ग-भिलाई@दुर्ग के धान खरीदी केंद्र में लगी भीषण आग…100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक, पराली जलाने से आग फैलने की आशंका

Share

दुर्ग-भिलाई,06 जून 2026। दुर्ग जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र स्थित कोडि़या धान खरीदी केंद्र में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने तेजी से धान के बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे 100 क्विंटल से ज्यादा धान जलकर खाक हो गया। आग लगने के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
अनुमान लगाया जा रहा है कि पास में ही पराली जलाने से यह आग धान संग्रहण केंद्र तक फैल गई थी। जिसकी वजह से यह नुकसान हुआ है। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि, उसे नियंत्रित करने में टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटों की कोशिश और 5 गाड़ी पानी की मदद से आखिरकार आग पर काबू पाया गया।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply