Breaking News

रायपुर@रायपुर सेंट्रल बैंक के जोनल ऑफिस में लगी आग

Share


अंदर जरूरी दस्तावेज और सामान रखे थे,शॉर्ट सर्किट की आशंका,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

रायपुर,06 जून 2026। रायपुर में शनिवार सुबह 9 बजे बॉम्बे मार्केट इलाके में स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआई) के जोनल ऑफिस में भीषण आग लग गई। बंद पड़े ऑफिस से अचानक धुआं उठता देखकर राहगीरों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी की सूचना पर मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आग लगने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है, हालांकि शॉर्ट सर्किट की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है।
दस्तावेज जले, नुकसान के आकलन में जुटा प्रबंधन : आग बैंक के जोनल ऑफिस में लगी है, ऐसे में महत्वपूर्ण दस्तावेजों और दफ्तर में रखे सामान को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। राहत की बात यह है कि घटना के समय ऑफिस बंद था,जिससे किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। पुलिस और फायर विभाग आग लगने के कारणों की जांच में जुट गए हैं।
आग लगने वाला इलाका सील : तारकेश्वर पटेल
इस मामले में एडीसीपी मध्य तारकेश्वर पटेल ने कहा कि, सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू में जुटी है। सुरक्षा की दृष्टि से आग लगने वाले इलाके को सील कर दिया गया था।


Share

Check Also

अंबिकापुर@भू-राजस्व संहिता संशोधन को लेकर अधिवक्ता ने उठाए सवाल

Share मुख्य सचिव से की हस्तक्षेप की मांग, कहा- 28 अप्रैल 2026 से पहले के …

Leave a Reply