Breaking News

रायपुर@आत्मानंद स्कूलों की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में बनेंगे 108 स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय प्राइवेट स्कूलों जैसी मिलेगी सुविधा

Share


रायपुर,05 जून 2026। स्वामी आत्मानंद स्कूलों के बाद अब राज्य सरकार स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट विद्यालय शुरू करने जा रही है। छत्तीसगढ़ में 108 सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूल की तर्ज पर अपग्रेड किया जाएगा। इसके लिए स्कूलों को चिन्हांकित कर लिया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने जेडी और डीईओ को पत्र लिखकर चिन्हांकित स्कूलों का पूरा सेटअप और शिक्षकों की संख्या की जानकारी मांगी है। स्वीकृत पदों के विरुद्ध रिक्त पदों की अपडेट जानकारी हार्ड और सॉफ्ट कॉपी में लोक शिक्षण संचालनालय कार्यालय भेजनी होगी। इसी आधार पर उत्कृष्ट विद्यालयों में शिक्षकों और स्टाफ की पदस्थापना होगी।
बिलासपुर संभाग से सबसे ज्यादा 32 स्कूल
108 सरकारी स्कूलों में बिलासपुर संभाग से सबसे ज्यादा 32 स्कूल शामिल हैं। दुर्ग संभाग के 26, रायपुर के 25 स्कूलों को योजना में लिया गया है। इसके अलावा बस्तर और सरगुजा संभाग के स्कूल भी शामिल किए गए हैं।
प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधाएं मिलेंगी
इन 108 स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों की तर्ज पर अपग्रेड कर सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी। सेटअप बदलने के साथ शिक्षकों की कमी दूर की जाएगी। सेजेस के बाद सरकार का यह शिक्षा में दूसरा बड़ा रिफॉर्म माना जा रहा है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply