Breaking News

रायपुर@स्वास्थ्य विभाग का कर्मचारियों को बड़ा तोहफा अब बिना प्रीमियम दिए मिलेगा भारी बीमा कवर

Share

रायपुर,30 मई 2026। छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत हजारों अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक बड़ी राहतभरी घोषणा की है। विभाग ने कर्मचारियों की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से उन्हें 6 लाख रुपये तक का मुफ्त जीवन बीमा कवर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस पहल को कर्मचारियों के हित में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उनके परिवारों को भी सुरक्षा का भरोसा मिलेगा। इस योजना को लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और बैंक ऑफ इंडिया के बीच जल्द ही एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया जाएगा। समझौते के बाद उन कर्मचारियों को इस बीमा सुविधा का लाभ मिलेगा जिनका वेतन खाता बैंक ऑफ इंडिया में संचालित होगा। विभाग का मानना है कि बैंकिंग सेवाओं के साथ बीमा सुरक्षा जोड़ने से कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ प्राप्त होगा और उनकी आर्थिक सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी।
लंबे समय से उठ रही थी मांग : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारियों की ओर से लंबे समय से सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं की मांग की जा रही थी। कर्मचारियों का कहना था कि स्वास्थ्य सेवाओं में लगातार कार्य करने के बावजूद उन्हें पर्याप्त बीमा सुरक्षा नहीं मिल रही थी। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों की पुरानी मांग को पूरा करने वाला कदम माना जा रहा है।
हजारों कर्मचारियों को मिलेगा सीधा फायदा : इस नई व्यवस्था का लाभ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत हजारों अधिकारी और कर्मचारी उठा सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को इस बीमा कवर के लिए किसी प्रकार का अतिरिक्त प्रीमियम नहीं देना होगा। यानी उन्हें बिना किसी अतिरिक्त आर्थिक बोझ के जीवन बीमा सुरक्षा प्राप्त होगी। योजना के अनुसार यदि किसी कर्मचारी की सामान्य परिस्थितियों में मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को 6 लाख रुपये तक का बीमा लाभ दिया जाएगा। इससे कर्मचारियों के आश्रितों को कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहायता मिल सकेगी। विभाग का मानना है कि यह सुविधा कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा कवच का काम करेगी।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ शतरंज एकाग्रता एवं तार्किक चिंतन को विकसित करने का सशक्त माध्यम : विश्वविजय

Share दो दिवसीय जीएच रायसोनी मेमोरियल ऑल इंडिया ओपन फिडे रेटेड रैपिड शतरंज प्रतियोगिता का …

Leave a Reply