रायपुर,29 मई 2026। नवा रायपुर के नंदनवन जू और जंगल सफारी घूमने जाने वाले पर्यटकों को अब पहले से ज्यादा खर्च करना पड़ेगा। छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने जू एंट्री, सफारी राइड और दूसरी सुविधाओं के टिकट रेट में बड़ा बदलाव किया है। नई रेट पॉलिसी के तहत कई श्रेणियों में टिकट दरें औसतन 50′ तक बढ़ाई गई हैं, जबकि कुछ कैटेगरी में यह बढ़ोतरी दोगुनी से भी ज्यादा है।
बच्चों का टिकट अब 50 रुपए : पहले 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए जू एंट्री टिकट 25 रुपए लगता था, जिसे अब बढ़ाकर 50 रुपए कर दिया गया है।
बड़ों का टिकट 50 से बढ़कर 100 रुपए : 12 साल से ज्यादा उम्र के पर्यटकों के लिए पहले जू एंट्री टिकट 50 रुपए था। अब इसे बढ़ाकर 100 रुपए कर दिया गया है।
विदेशी पर्यटकों को बड़ा झटका : विदेशी पर्यटकों का टिकट पहले 200 रुपए था, जिसे अब बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया है।
सीनियर सिटीजन और दिव्यांगजन को राहत : 60 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांगजनों की एंट्री पहले की तरह निःशुल्क रहेगी। हालांकि, इसके लिए वैध पहचान पत्र दिखाना जरूरी होगा।
सफारी टिकट में भी बड़ा इजाफा,बच्चों के टिकट में बढ़ोतरी : 6 से 12 साल तक के बच्चों के लिए सफारी टिकट पहले 25 रुपए था। अब नई दरों के अनुसार-
– साधारण बस : 100 रुपए
– एसी बस : 150 रुपए
– इलेक्टि्रक बस : 175 रुपए कर दिया गया है।
– बड़ों को अब ज्यादा खर्च करना होगा
– 12 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए पहले सफारी टिकट 100 रुपए था।
अब साधारण बस : 150 रुपए
एसी बस : 200 रुपए
इलेक्टि्रक बस : 250 रुपए देने होंगे।
विदेशी पर्यटकों का टिकट दोगुने से ज्यादा
विदेशी पर्यटकों के लिए सफारी टिकट पहले 500 रुपए था। अब नई दरें इस प्रकार होंगी-
साधारण बस : 750 रुपए
एसी बस : 1000 रुपए
इलेक्टि्रक बस : 1250 रुपए
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur