Breaking News

रायपुर@प्रदेश अध्यक्ष समेत 220 पदाधिकारियों ने छोड़ी शेखावत की करणी-सेना

Share


राजपूत करणी सेना में हुए शामिल, तोमर का साथ देने पर उपजा था वैचारिक मतभेद
रायपुर,28 मई 2026। छत्तीसगढ़ में राजपूत समाज की राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों में बड़ा बदलाव हुआ है। डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक कुमार सिंह समेत प्रदेश के 220 पदाधिकारी राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) में शामिल हो गए हैं। दरअसल, तोमर बंधुओं के मामले जो कुछ घटा उसके बाद से डॉ. शेखावत का प्रदेश के अन्य पदाधिकारियों के साथ वैचारिक मतभेद उपज गया था। कई दौर की मीटिंग के बाद भी चीजें सुलझ नहीं पाई। अभिषेक कुमार सिंह को अब राजपूत करणी सेना का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शेखावत वाली क्षत्रिय करणी सेना ने सूदघोर तोमर बंधुओं के सपोर्ट में चरणबद्ध आंदोलन किया था। इस पूरे आंदोलन को तब संगठन की प्रदेश में कमान संभाल रहे अभिषेक सिंह ने ग्राउंड लेवल पर संभाला था। पूरे घटनाक्रम के दौरान तोमर बंधुओं का साथ देने के लिए शेखावत को छत्तीसगढ़ क्रांति सेना का विरोध झेलना पड़ा। सोशल मीडिया पर भी सूदघोर बंधुओं का साथ देने पर नेगेटिव कमेंट्स अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर यूजर्स ने किए। कुल मिलाकर इस पूरे इंसीडेंट ने क्षत्रिय करणी सेना के छवि को छत्तीसगढ़ में बड़ा नुकसान पहुंचाया। इसके बाद से ही प्रदेश में वैचारिक दृष्टिकोण से क्षत्रिय करणी सेना दो गुटों में बट गई थी। इसके बाद अभिषेक और उनकी टीम ने डॉ. राज शेखावत की क्षत्रिय करणी सेना संगठन से अपनी पूरी टीम के साथ इस्तीफा देने की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि नई जिम्मेदारी के साथ वे समाजहित के मुद्दों पर और मजबूती से काम करेंगे।
अनुराग प्रताप सिंह के नेतृत्व वाली राजपूत करणी सेना (कालवी विचारधारा) ने अभिषेक कुमार सिंह को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। संगठन पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में संगठन राज्य में युवाओं और सामान्य वर्ग के मुद्दों को मजबूती से उठाएगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@ गंगा दशहरा पर दुलही तालाब में हुआ भव्य माँ गंगा पूजन और महाआरती का आयोजन.

Share …दीपों की रोशनी से जगमगाया दुलही तालाबसूरजपुर,28 मई 2026 (घटती-घटना)। दुलही तालाब में गंगा …

Leave a Reply