धरमजयगढ़,27 मई 2026। छाल रेंज के चंद्रशेखरपुर बीट में एक और हाथी शावक की मौत ने वन विभाग की पोल खोल दी है। जंगल में शावक की मौत के बाद हाथियों का पूरा झुंड घंटों वहां डटा रहा और वन विभाग की टीम मूकदर्शक बनी देखती रही। करोड़ों के बजट के बाद भी विभाग के पास आपात स्थिति से निपटने का कोई प्लान नजर नहीं आ रहा है। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा तो जरूर,लेकिन मृत शावक के पास खड़े गजराजों के झुंड के आगे बेबस नजर आया। कई घंटों तक विभाग शव को कब्जे में नहीं ले सका और न ही झुंड को वहां से हटा पाया। सवाल उठ रहा है कि हाथी-मानव संघर्ष रोकने के बड़े-बड़े दावों वाले धरमजयगढ़ वन मंडल के पास इमरजेंसी हैंडल करने की तैयारी क्यों नहीं है? स्थानीय लोगों का आरोप है कि डीएफ ओ समेत पूरा अमला सिर्फ कागजी रिपोर्ट और बंद कमरों की बैठकों तक सीमित है। जंगल में लगातार हाथियों की मौत हो रही है,शावक दम तोड़ रहे हैं, लेकिन विभाग पहले से कोई ठोस रणनीति नहीं बना पाया। वन्यजीव संरक्षण के नाम पर करोड़ों खर्च होने के बाद भी एक शावक को नहीं बचाया जा सका।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur