Breaking News

रायपुर@इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट…

Share


रायपुर एयरपोर्ट में बढ़ाई गई निगरानी यात्रियों की होगी सख्त जांच
रायपुर,25 मई 2026। दुनियाभर में इबोला वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। राजधानी रायपुर के एयरपोर्ट पर विशेष निगरानी व्यवस्था लागू कर दी गई है, जहां आने वाले यात्रियों की स्वास्थ्य जांच अब अनिवार्य रूप से की जाएगी। संचालनालय स्वास्थ्य सेवाएं की ओर से जारी निर्देशों के बाद एयरपोर्ट परिसर में संक्रमण रोकथाम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। एकीकृत रोग निगरानी कार्यक्रम (आईडीएसपी) के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी रायपुर को एयरपोर्ट के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि स्क्रीनिंग और निगरानी व्यवस्था का समन्वय प्रभावी ढंग से किया जा सके। निर्देशों में कहा गया है कि एयरपोर्ट पर आने वाले सभी यात्रियों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की जाएगी और किसी भी संदिग्ध मरीज की पहचान होने पर तुरंत स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी जाएगी। इसके साथ ही आइसोलेशन, रेफरल और इमरजेंसी रिस्पॉन्स सिस्टम को भी पूरी तरह तैयार रखने कहा गया है। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि संभावित संक्रमण को रोकने के लिए हर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति से तुरंत निपटा जा सके।


Share

Check Also

सोनहत@ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई,‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा सोनहत

Share फॉरेस्ट कॉलोनी से सलगवां घुघरा व कटगोड़ी तक निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं, श्रद्धा, भक्ति …

Leave a Reply