गरियाबंद,22 मई 2026। जिला मुख्यालय से लगे ग्रामीण क्षेत्र में एक बार फिर तेंदुए की मौजूदगी ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। गुरुवार रात कोदोबतर के चट्टानपारा गांव में एक तेंदुए ने सात वर्षीय बालक पर हमला कर उसे जंगल की ओर ले जाने का प्रयास किया। बच्चे की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए उसे तेंदुए के चंगुल से छुड़ा लिया। घटना के बाद पूरे इलाके में भय का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चट्टानपारा निवासी धनेश कुमार पड़ोसी के घर से टीवी देखकर रात में अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान झाडिय़ों में छिपे तेंदुए ने अचानक उस पर हमला कर दिया और गर्दन पकड़कर उसे घसीटते हुए जंगल की ओर ले जाने लगा। बच्चे की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग तत्काल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को खदेड़कर बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला गया। हमले में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur