Breaking News

नई दिल्ली@अभिजीत दीपके का पहला ऑनलाइन संबोधन,नीट धांधली पर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का मांगा इस्तीफा

Share

नई दिल्ली,22 मई 2026। ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के संस्थापक अभिजीत दीपके सोशल मीडिया पर अपनी पार्टी का आधिकारिक पेज बनाने के ठीक 7 दिन बाद पहली बार शुक्रवार को ऑनलाइन माध्यम से जनता के सामने आए। उन्होंने देश में गर्माए नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। दीपके ने इस पूरी धांधली के लिए सीधे तौर पर नैतिक जिम्मेदारी तय करने की बात कहते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की पुरजोर मांग की है। सोशल मीडिया पर उनके इस आक्रामक रुख की काफी चर्चा हो रही है। अभिजीत दीपके ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो संदेश पोस्ट करके युवाओं और छात्रों से एकजुट होने की अपील की है। उन्होंने वीडियो में कहा, ‘देश के लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। आज हम एक राष्ट्रव्यापी ऑनलाइन पिटीशन (याचिका) की शुरुआत करने जा रहे हैं, जिसके जरिए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग बुलंद की जाएगी।’ दीपके ने आम नागरिकों और पीडि़त छात्रों से इस पिटीशन पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में हस्ताक्षर (साइन) करने का आग्रह किया है ताकि सोई हुई प्रशासनिक व्यवस्था और सिस्टम की गंभीर गलतियों पर सीधे सवाल दागे जा सकें। गौरतलब है कि इस अनोखी ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ की स्थापना के पीछे एक दिलचस्प और विवादित पृष्ठभूमि है।


Share

Check Also

दुर्ग@एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत,बेड पर बच्चे के और फंदे पर लटके मिले पति-पत्नी के शव…

Share दुर्ग,22 मई 2026। क्षेत्र के आर्य नगर में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल …

Leave a Reply