Breaking News

रायपुर@रायपुर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा : सीलिंग का काम करते वक्त ऊंचाई से गिरा मजदूर,हालत गंभीर

Share


रायपुर,21 मई 2026। राजधानी रायपुर के माना स्थित स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर आज सुबह एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। एयरपोर्ट परिसर के भीतर सीलिंग (छत) की मरम्मत का काम करते समय एक मजदूर अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया। ऊंचाई से गिरने के कारण मजदूर को गंभीर चोटें आई हैं। उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसकी हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। इस घटना के बाद से एयरपोर्ट प्रबंधन और ठेकेदार की घोर लापरवाही को लेकर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।
सुरक्षा दावों की खुली पोल,नहीं पहना था सेफ्टी बेल्ट : लोकल रिपोर्टर से मिली जानकारी के मुताबिक, घायल कर्मचारी के बारे में अभी तक कोई बहुत ज्यादा निजी जानकारी या उसका नाम सामने नहीं आ पाया है। लेकिन इस हादसे ने वीआईपी कहे जाने वाले रायपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के तमाम बड़े दावों की सरेआम पोल खोलकर रख दी है। चश्मदीदों के अनुसार, घायल मजदूर बिना किसी ‘सेफ्टी बेल्ट’ और सुरक्षा उपकरणों के इतनी ऊंचाई पर सीलिंग का खतरनाक काम कर रहा था।


Share

Check Also

सूरजपुर@ सुशासन तिहार में घोषणाओं की बरसात

Share समस्याओं का ‘तत्काल समाधान’ और मंच से विकास का महाउत्सवचंदौरा शिविर में मंत्री बोले-हर …

Leave a Reply