Breaking News

रायपुर@रायपुर में 5 करोड़ 65 लाख के मादक पदार्थ पुलिस ने किए नष्ट

Share

रायपुर,16 मई 2026। पुलिस कमिश्नर डॉ संजीव शुक्ला के मार्गदर्शन में रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन अंतर्गत नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति द्वारा आज M/S SMS Watergrace Envirop- rotect Private Limited, सिलतरा रायपुर में जप्त मादक पदार्थों के विधिवत नष्टीकरण की कार्यवाही संपादित की गई। उक्त कार्यवाही पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) आईपीएस उमेश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (मध्य जोन) तारकेश्वर पटेल एवं जिला आबकारी अधिकारी राजेश कुमार शर्मा भी उपस्थित रहे। मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का निर्धारित वैधानिक प्रक्रिया के अनुरूप सत्यापन उपरांत विधिवत नष्टीकरण किया गया। संपूर्ण नष्टीकरण कार्यवाही से पूर्व पर्यावरणीय स्वीकृति, एनओसी एवं अन्य आवश्यक वैधानिक औपचारिकताओं की प्रक्रिया पूर्व में पूर्ण कर ली गई थी। संपूर्ण कार्यवाही विधिसम्मत तरीके से, सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप संपादित की गई तथा आवश्यक दस्ता- वेजीकरण एवं वीडियोग्राफी की कार्यवाही भी सुनिश्चित की गई। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के सेंट्रल जोन द्वारा संपादित यह नष्टीकरण कार्यवाही नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान की बहुआयामी रणनीति को प्रदर्शित करती है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply