जंगल में बनाया था सीक्रेट डंप AK-47,SLR,इंसास-रायफल भी बरामद
नारायणपुर,12 मई 2026। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल से मंगलवार को सुरक्षा बलों ने नक्सली डंप से एक करोड़ एक लाख 64 हजार रुपये की नकदी सहित बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुडि़या ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि ‘ माड़ बचाओ अभियान’ के तहत यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस,डीआरजी,एसटीएफ,आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में लगातार सर्चिग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा था। इसी अभियान के दौरान नक्सलियों के छिपाकर रखी नकदी, बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला। एसपी गुडि़या ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम आज अबूझमाड़-महाराष्ट्र सीमा से लगे जंगल में सुरक्षाबलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इस दौरान बड़ी मात्रा में नकद राशि और नक्सल सामग्री जमीन में गढ़ा हुआ मिला, जिसे बरामद किया गया है। डंप में आईईडी बनाने का सामान, हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री और दैनिक उपयोग का सामान था। वहीं, कुछ पोस्टर भी मिले हैं, जो नक्सलियों के लीडर के बताए जा रहे हैं। इतनी बड़ी रकम कहां से आईपुलिस इसकी जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि साल 2025-26 में अब तक जिले में कुल 270 हथियार बरामद किए जा चुके हैं। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की है कि जंगलों या आस-पास किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस और केंद्रीय बलों को दें, ताकि जिले को पूरी तरह नक्सलमुक्त बनाया जा सके।
पुलिस के अनुसार
बरामद नक्सली डंप से
- AK-47 रायफल-03 नग, 2. SLR- रायफल- 03 नग, 3. 303 रायफल – 02 नग, 4. 315 रायफल-01 नग, 5. ्र्य47 रायफल का मैग्जीन-05 नग, 6.AK-47 रायफल का जिंदा कारतूस-113 नग, 7. SLR रायफल का जिंदा कारतूस-182 नग, 8. SLR रायफल का मैग्जीन-13 नग, 9. इंसास रायफल का मैग्जीन- 01 नग, 10. 303 रायफल रायफल का मैग्जीन- 02 नग, 11. 303 रायफल का जिंदा कारतूस- 45 नग, 12. 315 रायफल का मैग्जीन – 01 नग, 13. 315 रायफल का जिंदा कारतूस – 41 नग, 14. 12 बोर बंदूक – 02 नग, 15. देशी कट्टा – 02 नग, 16. 12 बोर का जिंदा कारतूस – 19 नग, 17. एयर गन – 01 नग, 18. बीजीएल सेल – 132 नग, 19. इलेक्ट्रानिक डेटोनेटर-08 नग, 20. कॉर्डेक्स वायर – 06 बंडल, 21. मोटोरोला सेट MODEL NO- M33GMO29C2AA-01 नग, 22. वॉकीटॉकी बॉओफेंग-06 नग, 23. स्रूत्र कार्टेज-12 नग, 24. BGL-02 नग, 25. BG कार्टेज-14 नग, 26. सोरा -5्यत्र लगभग, 27. व्हाईट पाउडर -3्यत्र, 28. रेडियो सेल – 4 सेट, 29. बिजली वायर – 02 बंडल, 30. अन्य दैनिक नक्सल सामग्री बरामद किया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur