ढाबे पर हुई 92 टन गैस की डील,3 दिन में खाली किए 6 टैंकर
रायपुर,10 मई 2026। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में जब्त एलपीजी गैस कैप्सूल ट्रकों से करोड़ों रुपए की गैस गायब होने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में जिला खाद्य अधिकारी अजय यादव को पूरे सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बताया गया है। आरंग के एक ढाबे में 92 टन गैस की डील हुई और 3 दिन में कैप्सूल खाली हो गए।
पुलिस के मुताबिक, खाद्य अधिकारी ने गौरव गैस एजेंसी के संचालक पंकज चंद्राकर,रायपुर निवासी मनीष चौधरी और अन्य आरोपियों के साथ मिलकर करीब डेढ़ करोड़ रुपए की गैस का गबन किया। इस मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है,जबकि संतोष ठाकुर और सार्थक ठाकुर अब भी फरार है। पुलिस के अनुसार,दिसंबर 2025 में सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में 6 एलपीजी गैस से भरे कैप्सूल ट्रक जब्त किए गए थे। भीषण गर्मी और सुरक्षा कारणों से इन्हें सुरक्षित स्थान पर रखने के निर्देश कलेक्टर कार्यालय से खाद्य विभाग को दिए गए।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur